दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली की मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मुलाकात की.

बुधवार, 16 सितंबर 2026
Liveदिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली की मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मुलाकात की.
NEWS DESK: भारत नेअंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीता.जिम्बाब्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मेंअंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले मेंशुक्रवार को भारत ने इंग्लैंड को100रनों से हराया.अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने 411 रन बनाये. भारत के 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहत धीमी और कमजोर रही.अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत के 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 311 रन बना कर ऑल आउट हो गये. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाये. इसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जबकि कनिष्क ने नाबाद 37 रन, और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए. भारत ने अंडर-19 विश्व कप नॉकआउट के इतिहास में 350 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी है.भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर आते ही कोहराम मचा दिया. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए एक बार फिर शानदार शतक लगाया.
दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की बैठक हुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में 10 राजाजी मार्ग पर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पश्चिम बंगाल नेतृत्व के साथ बैठक की. पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई. कांग्रेस नेताओं को मजबूती से चुनाव लड़ने के निर्देश दिये गये. बैठक में निर्णय हुआ कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. दिल्ली से अंकिता की रिपोर्ट---
दिल्ली : एनडीए ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के लिए सरकार के विजन पर चर्चा करने के लिए पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक हुई. बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर दी. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य सभी मंत्री और सांसद इस बैठक में मौजूद रहे.दिल्ली से अंकित की रिपोर्ट--
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया. उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की है. लेकिन मध्यम वर्ग को आयकर के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी है.उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे. इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है. निफ्टी 50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है.लोकसभा में बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-कैंसर, डायबिटीज की दवाएं सस्ती होगी. ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी.बायोफार्मा सेक्टर को 40 हजार करोड़. महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू होगी.टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी. 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाया जाएगा.कंटेनर निर्माण के लिए10हजार करोड़ रुपए. सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत होगी, MSME सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं. लघु उद्योग के लिए 7 हजार करोड़ रुपए है. ग्लोबल बॉयोफार्मा सेंटर के लिए10हजार करोड़ दिए गए हैं. टियर-2,टियर-3शहरों के लिए विकास प्लान तैयार किया गया है.वित्त मंत्री ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे जो मुंबई से पुणे,पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई,सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे.वित्तमंत्री ने कहा है कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे. नेशनल फाइबर स्कीम, मैन रोड फाइबर,एडवांस्ड फाइबर,नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी. एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी.बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वैश्विक हालात में अनिश्चितता के बावजूद सरकार ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की है. भारत की आर्थिक दिशा स्थिर रही है और देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. लगातार नौवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है. यह बजट सबका साथ,सबका विकास के मंत्र पर आधारित है.केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा असमंजस की जगह ठोक कदम उठाए हैं. हमने बड़े आर्थिक सुधार किए हैं, वित्तीय अनुशासन बनाए रखा है और मुद्रा स्थिरता के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश पर विशेष ध्यान दिया है.वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा आज दुनिया में व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर संकट है. संसाधनों और आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटें आ रही हैं. नई तकनीकें उत्पादन के तारीखों को बदल रही हैं और पानी,ऊर्जा और जरुरी खनिजों की मांग बढ़ा रही हैं. ऐसे माहौल में भारत संतुलन और समावेशन के साथ विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाता रहेगा.
DELHI : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9 वां बजट पेश कर रही हैं. पहली बार रविवार को संसद में बजट पेश हो रही है. बजट से आम लोगों, निवेशकों और उद्योग जगत को बड़ी उम्मीदें हैं.अब 1 फरवरी से पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर 40% GST लगेगा. अभी तक इन पर 28% GST के साथ 'कंपनसेशन सेस' लगता था. वहीं सिगरेट पर उसकी लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लागू होगी.₹2.05 से लेकर ₹8.5 प्रति स्टिक तक ये एक्साइज ड्यूटी लगेगी.इसके अलावा तंबाकू उत्पादों की तरह सिगरेट पर 40% GST भी लगेगा.हालांकि बीड़ी पर राहत देते हुए जीएसटी को 18% कर दिया गया है.वित्त मंत्री ने कहा -कैंसर,डायबिटीज की दवाएं सस्ती होगी.ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी.बायोफार्मा सेक्टर को40हजार करोड़.महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू होगी.टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी.4राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाया जाएगा.कंटेनर निर्माण के लिए10हजार करोड़ रुपए.सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत होगी, MSME सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं.लघु उद्योग के लिए7हजार करोड़ रुपए है. ग्लोबल बॉयोफार्मा सेंटर के लिए10हजार करोड़ दिए गए हैं. टियर-2,टियर-3शहरों के लिए विकास प्लान तैयार किया गया है.2047के लक्ष्य को ध्यान में रखा गया है. वित्त मंत्री ने कहा हमने ढांचागत विकास में सुधार किया है. कृषि उत्पादकता बढ़ाना हमारा लक्ष्य है. सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हम बनने जा रहे हैं.आर्थिक विकास में वृद्धि हो रही है. एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है.रोजगार सृजन में सुधार हुआ है. MSME बायोफार्मा को मजबूत करना है.विनिर्माण क्षेत्रों का रणनीतिक विकास.पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिएमैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं,अगले5सालों में20नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे,जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे5से होगी,जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा.भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए10,000करोड़ रुपये काMSMEग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं.दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडेर बनेगा''छोटे शहरों के तीर्थ स्थल का विकास करेंगे''इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए40हजार करोड़'कैंसर,डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी.ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी.बायोफार्मा सेक्टर को40हजार करोड़.
नई दिल्ली/पटना: इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित छह दिवसीय भारत पर्व महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया. इस दौरान यहाँ प्रदर्शित की गई बिहार की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. सुपर फ़ूड मखाना को केंद्र में रखकर बनाई गई इस झांकी को लोगों ने खूब सराहा और उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली.केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व का यह प्रतिष्ठित आयोजन भारतीय संस्कृति,विरासत और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच देने का अवसर माना जाता है. ऐसे मंच पर मखाना की मौजूदगी यह संकेत देती है कि बिहार का पारंपरिक उत्पाद अब केवल रसोई या धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रहा,बल्कि वह वैश्विक सुपरफूड के रूप में उभर चुका है.मिथिला की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा मखाना आज न्यूट्रिशन,मेडिसिन और इंटरनेशनल फूड मार्केट में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. प्रोटीन,फाइबर,कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर यह उत्पाद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नई पीढ़ी की पहली पसंद बनता जा रहा है. यही कारण है कि‘सुपर फूड’की श्रेणी में मखाना की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हो रही है.मखाना उत्पादन का गढ़ बना बिहारआज भारत में होने वाले कुल मखाना उत्पादन का85प्रतिशत से अधिक हिस्सा बिहार से आता है. दरभंगा,मधुबनी,कटिहार,अररिया,पूर्णिया,किशनगंज,सुपौल,मधेपुरा,सहरसा और खगड़िया जैसे जिले इसके प्रमुख उत्पादन केंद्र हैं. वर्ष2012तक जहां राज्य में लगभग13हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती होती थी,वहीं अब यह बढ़कर35,224हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है.राज्य सरकार की योजनाओं—विशेष रूप से मुख्यमंत्री बागवानी मिशन और मखाना विकास योजना (2019-20)—ने इस क्षेत्र को नई गति दी है.“स्वर्ण वैदेही”और“सबौर मखाना-1”जैसे उन्नत प्रभेदों के प्रोत्साहन से उत्पादन56हजार टन के पार पहुंच चुका है. इसका सीधा असर किसानों की आय और राज्य की अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है. वर्ष2005में जहां मखाना/मत्स्य जलकरों से राज्य को3.83करोड़ रुपये का राजस्व मिलता था,वहीं2023-24में यह बढ़कर17.52करोड़ रुपये हो गया है.राष्ट्रीय मखाना बोर्ड से खुले नए अवसरकेंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन से मखाना किसानों और उद्योग के बीच एक मजबूत वैल्यू चेन बनने की उम्मीद है. बोर्ड का उद्देश्य आधुनिक तकनीक,गुणवत्तापूर्ण बीज,प्रोसेसिंग यूनिट,पैकेजिंग और निर्यात को संगठित रूप देना है. इससे किसानों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग की आसान उपलब्धता सुनिश्चित होगी.दरभंगा को प्रशिक्षण हब के रूप में विकसित किया जा रहा है,जहां अब मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के किसान भी तकनीकी प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं. यह दर्शाता है कि मखाना के क्षेत्र में बिहार अब राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है.‘मिथिला मखाना’को मिलाGIटैग इस उत्पाद की प्रामाणिकता और ब्रांड वैल्यू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देता है.प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग से बदलेगी तस्वीरविशेषज्ञों का मानना है कि यदि बड़ी कंपनियां मिथिला और सीमांचल क्षेत्र में निवेश करें और मखाना को आधुनिक पैकेजिंग,मजबूत ब्रांडिंग और वैश्विक मार्केटिंग से जोड़ा जाए,तो यह बिहार में रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बन सकता है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार बढ़ेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी.अमेरिका सहित वैश्विक बाजारों में बढ़ती मांगबिहार का मखाना आज अमेरिकी बाजार में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ग्लूटेन-मुक्त,कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इसे नट्स और पॉपकॉर्न के स्वस्थ विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.GIटैग ने इसकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता को प्रमाणित किया है,जिससे अमेरिका सहित कई देशों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.स्वास्थ्य-केंद्रित वैश्विक रुझानों के बीच मखाना अब पारंपरिक भारतीय उत्पाद से आगे बढ़कर वैश्विक सुपरफूड के रूप में स्थापित हो रहा है.बिहार की नई पहचानभारत पर्व जैसे राष्ट्रीय मंच पर मखाना की मौजूदगी केवल एक कृषि उत्पाद की प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक विरासत, किसानों की मेहनत और आत्मनिर्भर भारत की सोच का प्रतीक है. मिथिला का यह पारंपरिक ‘खजाना’ अब बिहार की नई पहचान बनकर दुनिया के नक्शे पर अपनी जगह मजबूती से दर्ज करा रहा है.
DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान यूजीसी के नए नियम पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है.यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज की नाराजगी थी. इसको लेकर उच्चतम न्यायालय में 12 पिटीशन्स फाइल की गई. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अब कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जबाब मांगा है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को कमिटी गठित करने को कहा है. 19 मार्च तक केंद्र से जवाब मांगा है .आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा इस साल 2026 में लागू किए गए इन नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा में समानता सुनिश्चित करना है, लेकिन याचिकाकर्ताओं का तर्क इसके बिल्कुल विपरीत है. दायर इन याचिकाओं में कई आपत्तियां उठाई गई है.याचिकाकर्ताओं का दावा है कि वे नियम समानता के नाम पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के हितों को नुकसान पहुंचाएंगे. ऐसी दलील दी गई है कि नए नियम योग्यता और समानता के संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं. याचिकाओं में कहा गया है कि नियमावली का वर्तमान स्वरुप समावेशी होने के बजाय एक वर्ग विशेष के प्रति झुकाव रखता है, जिससे सामान्य वर्ग के अवसर सीमित हो सकते हैं.
महाराष्ट्र:महाराष्ट्रसे दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह विमान हादसा हुआ है. राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की क्रैश लैंडिंग हुई है. इस हादसे में उनकी जान चली गई. लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया,जिसमें अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत कू कबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक विमान में मौजूद कईलोग घायल हो गए है. घटना के बादराहत-बचाव कार्य मौके पर जारी है.उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार सुबह लगभग8बजे मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे. इस विमान में अजित पवार के साथ उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. समाचार एजेंसियों के मुताबिक,बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जमीन पर टकराने के बाद विमान में भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में विमान जल गया.
दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शुक्रवार को चल रही बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक समाप्त हो गई. बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल एवं मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे. बिहार कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे. बिहार कांग्रेस के सांसद भी मौजूद रहे. बैठक में आगे की रणनीति को लेकर मंथन हुआ.सूत्रों के अनुसार बिहार कांग्रेस के सभी विधायक मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं. सब कुछ सामान्य है. कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है.बिहार कांग्रेस की दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद 6 विधायक एकजुट रहने पर सहमत हुए. बैठक में समन्वय समिति गठन और विधायक दल के नेता का चयन हाईकमान द्वारा करने पर सहमति हुई है. विधायकों ने राजद से गठबंधन पर भी असहजता जताई, जिससे पार्टी में चल रही खींचतान पर विराम लगता दिख रहा है.
दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास दिल्ली में शुक्रवार को बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है. बैठक में राहुल गांधी और बिहार के सभी विधायक मौजूद हैं. दिल्ली में बिहार कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हो रही है. इसमें बिहार के राजनीतिक भविष्य और पार्टी की आंतरिक स्थिति पर चर्चा हो रही है. बैठक में राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों को लेकर राज्य के नेताओं से सीधा वार्तालाप कर रहे हैं. दिल्ली से अंकित की रिपोर्ट--
दावोस / स्विट्ज़रलैंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)की वार्षिक बैठक,दावोस में भाग लिया. झारखण्ड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए तथा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले स्थापित सम्मान के अनुरूपWEFके प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान झारखण्ड राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है.व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है,जिसके माध्यम से उन्हेंWEFकांग्रेस सेंटर एवं सभी विशेषWEFकार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है. यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान माना जाता है. आज इसीWEFकांग्रेस सेंटर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों की भागीदारी भी प्रस्तावित है.वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों शैलेश और अनूप नेWEFअध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा किWEFझारखण्ड राज्य के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वाराWEFअध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखण्ड की स्पष्ट विकास-दृष्टि,गंभीरता तथा वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया.इस अवसर पर यह भी चर्चा हुई कि झारखण्ड दावोस मेंWEFकी टीम के साथ निरंतर संवाद और प्राथमिकताओं के सामंजस्य के माध्यम से अपने संबंधों को और सुदृढ़ कर रहा है. बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स,रेज़िलिएंट एवं समावेशी समाजतथा जलवायु कार्रवाई एवं ऊर्जा संक्रमण जैसे तीन प्रमुख विषयों पर साझा सोच और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.WEFप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री कोWEFसाइट भ्रमण का आमंत्रण दिया तथा यह भी बताया किWEFअध्यक्ष झारखण्ड के साथ भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर संवाद के लिए इच्छुक हैं.यह सम्मान और संवाद वैश्विक मंच पर झारखण्ड की बढ़ती पहचान को दर्शाता है तथा समावेशी,सतत और भविष्य-दृष्टि से प्रेरित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है.सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट—
दिल्ली : नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें पार्टी का 12 वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. भाजपा मुख्यालय दिल्ली में मंगलवार को उनके नाम का आधिकारिक घोषणा किया गया. डॉ. के लक्ष्मण ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया. नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इनकी उम्र 45 साल है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन को बधाई दी है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. भाजपा कार्यालय दिल्ली में जश्न का माहौल है. पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे.
उदयपुर :केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को राजस्थान के उदयपुर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का दो-दिवसीय कार्यक्रम‘चिंतन शिविर’का उद्घाटन किया.यह चिंतन शिविर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा और विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ केंद्र और राज्य सरकारों, उद्योग, नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और हितधारकों के साथ मिलकर विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में रणनीति तय की जा रही है.इस मंच पर खाद्य प्रसंस्करण का विस्तार,मूल्य संवर्धन,निर्यात वृद्धि,पोषण एवं खाद्य सुरक्षा,गुणवत्ता मानक,किसानों से मजबूत बैकवर्ड लिंकेज और राज्यों की सर्वोत्तम नीतिगत पहलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है.चिंतन शिविर का उद्देश्य केवल समीक्षा नहीं,बल्कि आने वाले वर्षों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करना है,जिससे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को विकसित भारत का एक प्रमुख आधार बनाया जा सके.इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी.अंकिता की रिपोर्ट--
दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं.नितिन नवीन के नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे. इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के पुरजोर समर्थन के रुप में प्रदर्शित किया गया है.बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है. पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार होंगे. ऐसे में उनका निर्विरोध चुनाव जाना लगभग तय माना जा रहा है.नामांकन के समय पार्टी के कई दिग्गज मौजूद रहे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना है.
NEWS DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा से हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया. उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी.पीएम ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात कर उसके बारे में जाना. उन्होंने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बात की. उन्होंने कहा वंदे भारत ट्रेन लोगों के सफर को आरामदायक बनाएगी. लोग कहते थे कि काश विदेशों जैसी ट्रेन भारत में होती. आज वो सपना साकार हो रहा है. वंदे भारत ट्रेन मेक इन इंडिया है, इसमें हम भारतीयों का पसीना लगा है. ये ट्रेन मां काली की धरती को मां कामाख्या की धरती से जोड़ रही है.प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. उन्होंने वर्चुअली 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेन उत्तरी बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार को भारत के दूसरे हिस्सों से जोड़ेगी.