Hindi News / हिमंता बिस्वा सरमा 2.0 का राजतिलक,सीएम पद की लेंगे शपथ

असम में शपथ ग्रहण समारोह : हिमंता बिस्वा सरमा 2.0 का राजतिलक,सीएम पद की लेंगे शपथ

Edited By:  |
assam mein sapath grahan samaroh assam mein sapath grahan samaroh

असम:भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ चार मंत्री भी पद की शपथ लेंगे, जिनमें से दो बीजेपी के और एक-एक सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के होंगे. असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने जा रही. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में इसका नेतृत्व करेंगे. वे राज्य में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बीती रात गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. देश भर के बीजेपी के दिग्गज नेता एक ही मंच पर नजर आएंगे.