झारखंड में चंपाई सोरेन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. बीजेपी में वो शामिल हो सकते हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है. हालांकि चंपाई सोरेन ने इस बात से इनकार किया है. अटकलों के बीच झारखंड में सियासी पाढ़ा चढ़ गया. वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है.
बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में - राजेश ठाकुर
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले से ही राज्य को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन वर्तमान में बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, बीजेपी में बगदड़ को रोकने के लिये इस तरह का अफवाह उड़ाई जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती है कि राज्य में कोई आदिवासी मुख्यमंत्री सत्ता में काबिज रहे. पहले भी हमने बीजेपी की कोशिशों को असफल किया है. इस बार भी असफल बनायेंगे.
धुआं उठा है तो आग कहीं जरूर लगी होगी- सरयू राय
अटकलों पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि धुंआ उठा है तो आग कहीं ना कहीं जरूर लगी होगी. सरयू राय ने चंपई सोरेन को एक मंजा हुआ और समझदार नेता बताया और कहा कि चंपाई सोरेन जो भी निर्णय लेंगे वह झारखंड के हित में होगा. उन्होंने कहा कि वह कोई भी फैसला सोच समझ कर ही लेंगे.
बीजेपी में आने वालों का वेलकम है- विद्युत वरण महतो
बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बीजेपी खुली किताब है. जो पार्टी के सिद्धांतों को मानेंगे उनका बीजेपी में वेलकम है. हमलोग बचपन से साथ में काम किये हैं. चंपाई सोरेन के आने से पार्टी में मजबूती होगी. पार्टी है, दूसरे पार्टी के लोग भी आते हैं. सोंच समझकर ही आते हैं. हमलोग उनका स्वागत करेंगे.

