Ranchi :झारखंड तो वर्ष 2022 से काफी चर्चा में है. इसके पीछे का कारण ईडी की कार्रवाई को देखा जा रहा है. मंत्री के करीबी के घर में पैसा पकड़ने से राज्य ने पूरे देश में और सुर्खिया बटोरी है. लेकिन इन सब के बीच राज्य का एक ऐसा ज़िला जहां राज्य सरकार के नियम-कानून नहीं लागू होते है. हम जिस जिले की बात कर रहे है, उस देवघर जिले को पूरा देश बाबा बैद्यनाथ की वजह से पहचान है. लेकिन अब दूसरी पहचान यह जिला भ्रष्टाचार के नाम से कराने में जुटा है. जिला परिषद की ओर से तीन स्टेडियमों के निर्माण का ऑफलाइन टेंडर निकाला गया है. जबकि 16 अक्टूबर 2023 से ऑफलाइन टेंडर निकालने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दिया है. इसके बावजूद देवघर जिला परिषद कुछ खास लोगो को लाभ पहुंचाने के लिये ऑफलाइन टेंडर निकल दिया गया है.
ऑफलाइन टेंडर पर सरकार ने क्यों लगायी रोक
झारखंड सारकर का सूचना प्रधौगिकी एवं ई-गर्वनेंस विभाग की ओर से जारी आदेश में साफ लिखा हुआ है कि राज्य गठन होने के बाद राज्य सरकार के विभिन्न कार्य विभागों द्वारा परियोजनों का कार्यान्वयन के लिये ऑफलाइन टेंडर निकाला जाता था. जिसमें कई तरह की खमिया पायी गई. टेंडर में पक्षपात, इच्छुक ठेकेदार को टेंडर का पेपर नहीं मिलने के साथ टेंडर भरते समय ठेकेदार को बल पूर्वक रोक जैसी शिकायतें मिलती रहती थी. जिसको देखते हुए सरकार ने राज्य में ऑफलाइन टेंडर प्रकिया को 17 अक्टूबर 2023 से बंद करती है. इस तारीख के बाद से टेंडर फी तथा ईएमडी का भुगतान ऑफलाइन स्वीकार नहीं होगा. इस आदेश कि बाद भी देवघर ज़िला परिषद ने करोड़ों का ऑफलाइन टेंडर जारी कर दिया है.
ऑफलाइन निकले गये स्टेडियमों की कुल लागत
देवघर जिला परिषद की तरफ से जिन तीन स्टेडियम के निर्माण के लिए ऑफलाइन टेंडर निकला गया है. उनमें करी प्रखंड के पंचायत बासकुपी के निकट पंचायत बिरानगड़िया के मौजा- पहाड़दाहा मदनकट्टा में स्टेडियम निर्माण कुल अनुमानित राशि 15811500 है. वही दूसरा स्टेडियम मारगोमुण्डा प्रखंड के पंचायत मुरलीपहाड़ी के मौजा- जोगीडीह में निर्माण होना है, जिसकी अनुमानित राशि 15758600 है और तीसरा स्टेडियम मारगोमुण्डा प्रखंड के पंचायत कानो के मौजा- मारनी में बनना है. जिसकी अनुमानित रशिया 15482100 है. तीनों स्टेडियम निर्माण के टेंडर की राशि एक करोड़ से अधिक है उसके बावजूद देवघर जिला परिषद ने ऑफलाइन टेंडर आमंत्रित किया है. ॉ
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट
नोट: दूसरी किश्त में पढ़े:- (किस तरह निकला 59 कार्ययोजनाओं का टेंडर ऑफलाइन) जारी...

