चुनाव की खुन्नस : पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने वाले युवक को मुखियाजी ने ठोक दी गोली

Edited By:  |
Reported By:
vote nahi dene wale ko mukhiiaje ne maar di goil.. vote nahi dene wale ko mukhiiaje ne maar di goil..

मुंगेर :-पंचायत चुनाव में वोट नहीं देन के खुन्नस में मुखियाजी ने अपने ही गांव के युवक को गोली मार मजा चखाने की कोशिश की है..ऐसा आरोप यहां के एक युवक ने अपने पंचायत के मुखिया पर लगाया है...मामला मुंगेर जिला का है .

यहां के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के गौरीपुर गांव में भोज खाकर वापस घर लौट रहे गौरीपुर के युवक रॉकी कुमार को गोली मार दी गई..वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है.घायल युवक ने रॉकी और उसके भाई प्रेम ने कहा कि वोट नही दिए जाने को लेकर मुखिया ने उन्हें गोली मारी है.इंद्ररुख पूर्वी पंचायत के वर्तमान मुखिया चुनावी रंजिश में वोट नहीं देने की बात कह कर कई बार रॉकी एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट किया है।इस क्रम में बुधवार की देर शाम रॉकी गांव में ही श्राद्ध कर्म का भोज खाकर वापस अपने घर आ रहा था तभी मुखिया सुरेंद्र पासवान उर्फ सुलो अपने सहयोगी के साथ मिलकर गोली मार दी .गोली लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया..सभी आरोपी मौके से फरार हो गए..वहीं स्थानीय लोगों ने रॉकी को अस्पताल पहुंचाया है.

वहीं मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।घायल रॉकी के साथ ही घटना के दौरान मौके पर मौजुद कई प्रत्यक्षदर्शी से भी पुलिस ने बात की है.पूरी छानबीन के बाद कार्रवाई की बात पुलिस के अधिकारी कह रहें हैं.


Copy