पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में मुखी समाज की ओर से धातकीडीह मेडिकल बस्ती दुर्गा पूजा मैदान में 'वॉयस ऑफ सिंहभूम' गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी गायकी का जौहर दिखाया और दर्शकों का दिल जीता। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिंहभूम के छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।

इस दौरान मुखी समाज द्वारा प्रतिमा स्थापना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।