बिनोद बिहारी महतो की जयंती आज : सरायकेला में आजसू नेताओं ने स्व. बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
vinod bihari mahto ki jayanti aaj vinod bihari mahto ki jayanti aaj

सरायकेला : आजसू पार्टी की ओर से जिले के चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय में झारखंड आंदोलन के अगुआ स्व. बिनोद बिहारी महतो की शताब्दी जयंती मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. ईचागढ़ विधानसभा समेत सरायकेला-खरसावां जिले से आए आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर श्रद्धांजलि दी. वहीं बिनोद बिहारी महतो अमर रहे के नारे लगाए गए.


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बिनोद बाबू के शताब्दी जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में 100 जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आजसू पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है. अलग झारखंड आंदोलन से लेकर अब तक आजसू का संघर्ष जारी है. सचिन महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने सामाजिक न्याय और एकता के उद्देश्य से अलग झारखंड आंदोलन की नींव रखी थी लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी सामाजिक न्याय की स्थापना नहीं हो पाया है. आज भी गरीब और कमजोर तबके के जातियों को उनका हक-अधिकार नहीं मिला है. संवैधानिक अधिकार की मांग करने वाले विभिन्न समाज के लोगों को सत्ता के इशारे से प्रताड़ित किया जा रहा है.

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, सत्यनारायण महतो, गुरूपद सोरेन, देवराज महतो, अमला मुर्मू, बासुदेव प्रमाणिक, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, अरुण महतो, गोपेश महतो, नंदन कुंज पात्र, रामप्रसाद महतो, जीतू महतो, प्रवीण महतो, माधव सिंह मुंडा, नवीन महतो, कमला कांत दास, कालू अंसारी, दिलीप प्रमाणिक, रेणुका पुराण, रेखा प्रमाणिक, प्रदीप गिरी, संजय प्रमाणिक, प्रेम पोद्दार, शरत चंद्र महतो, निर्मल दास, शिव प्रसाद महतो, गौतम प्रमाणिक, रहिन सिंह, शंकर सिंह, सुखदेव माहली, रेघु गोप, राहुल महतो आदि मौजूद थे.


Copy