सीवान : बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां सोमवार को विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 35000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ी है.
पटना से आई विजिलेंस की टीम ने गिरीश तिवारी नामक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार करके उसे पटना लेकर गई है. दरअसल राजस्व कर्मचारी ने जमीन के दाखिल खारिज कराने के एवज में 35 हजार रुपये मांगे थे. इसके बाद भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत विजिलेंस की टीम को दी. इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इधर गिरीश तिवारी के गिरफ्तार होने के बाद पूरे राजस्व विभाग में हरकंप मचा हुआ है.
सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट----
