विधायक के चालक की हत्या पर बवाल : कोडरमा में आरोपी के घर आगजनी,भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात
कोडरमा: जिले के इंदरवा पंचायत ग्राम चितरपुर में जमीन विवाद में विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है. घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी और पांच थाने की पुलिस, एम्बुलेंस, दमकल वाहन समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. गांव में तनावपूर्ण स्थिति है. आग बुझाने पहुंची दमकल वाहन के कर्मियों पर पीड़ित परिवार ने इट्ट, पत्थर लेकर विरोध किया. पीड़ित परिवार घर आरोपी के को तोड़ने की मांग कर रहे हैं. मामले में प्रशासन कुछ भी बताने से इंकार कर रहा.
ज्ञात हो कि बीती रात विधायक नीरा यादव के निजी चालक की जमीन माफियाओं ने हत्या कर दी और उसके माता-पिता और बहन पर भी हमला किया गया. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. घटना के विरोध में आज सुबह कोडरमा थाना के पास शव रखकर लगभग 2 घंटे रांची - पटना मार्ग जाम रखा गया. काफी विरोध होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया, फिर परिजनों को समझा - बुझाकर जाम हटाया गया.
वहीं, विधायक नीरा यादव का आरोप है कि बुधवार देर रात मेरे चालक के मां को जिंदा जमीन माफिया द्वारा जमीन में दफनाने की कोशिश की गई. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी गई, लेकिन कोडरमा पुलिस संज्ञान नहीं लिया और बीती रात शादी का खाना खा कर घर लौट रहे उनके चालक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. तब से स्थिति तनावपूर्ण है.





