जमशेदपुर : हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. आज इसी मौके पर प्रेमी युगल अपने जिंदगी के सफर को सुहाना और यादगार बनाने के लिए कोर्ट मैरिज कर रहे हैं.


जमशेदपुर के मैरिज कोर्ट में आज प्रेमी युगल की भीड़ लगी हुई है. लगभग 50 प्रेमी युगलों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.


जमशेदपुर के मैरेज कोर्ट में आज प्रेमी युगलों की लगी भीड़, शादी के लिए 50 प्रेमी युगलों ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन

कई ऐसे शादीशुदा पति-पत्नी भी हैं जो आज के दिन को यादगार बनाने के लिए कोर्ट मैरिज कर रहे हैं. आज अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ कोर्ट परिसर में देखा गया. उम्मीद जताया जा रहा है कि 50 प्रेमी युगलों की आज शादी हो सकती है.