हाजीपुर : जिला समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जो दृष्य दिखा, उसे देखकर वहां मौजूद हर अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता की जुबां पर एक ही बात थी - "ऐसा सम्मान शायद ही पहले कभी समाहरणालय परिसर में हुआ होगा. दरअसल जिले के महादलित टोला के लोग सहयोग शिविर के तहत सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होने पर का काफी खुश थे. सभी लोगों ने आज डीएम, एसपी, डीडीसी, एडीएम,एसडीएम, डीएसपी, वेलफेयर ऑफिसर समेत जिले के सभी अधिकारियों को अंगवस्त्र और फूल माला देकर सम्मनित किया.

महादलित टोला के लोगों ने DM समेत सभी अधिकारियों को किया सम्मानित

दौलतपुर चांदी गांव के महादलित टोला की महिलाओं ने सभी पदाधिकारियों का आरती उतरा. इसके बाद सभी को माला पहनाया गया,चादर दिया गया. इस दौरान ढोल-नगाड़े बजता रहा. इस स्वागत को देख पूरे समाहरणालय परिसर में भारी भीड़ देखा गया.

महादलित टोला के लोगों ने DM समेत सभी अधिकारियों को किया सम्मानित

वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सिर्फ वैशाली जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. जब कोई अधिकारी कुर्सी की गरिमा को समझकर जमीन पर उतरकर जनता का काम करता है, तो सम्मान खुद चलकर उसके पास आता है.

महादलित टोला के लोगों ने DM समेत सभी अधिकारियों को किया सम्मानित

स्थानीय लोगों और कर्मियों का मानना था कि जनता की सेवा को अगर ईमानदारी से किया जाए तो उसका प्रतिफल इसी रूप में मिलता है. आज समाहरणालय में भी दिखा यह सम्मान उसी का प्रमाण है. दरअसल पूरे बिहार में सरकार द्वारा चलाये जा रहे, सहयोग शिविर का यह प्रतिफल है कि महादलित टोला में आजादी के 78 साल बाद गांव में सड़क निर्माण का काम हुआ, लगभग दो माह पूर्व सहयोग शिविर में सड़क निर्माण को लेकर महादलित टोला के लोगों ने आवेदन दिया, जिसका असर दिखा, सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने डीएम को धन्यवाद देने ढोल नगारा के साथ पहुँचे.

महादलित टोला के लोगों ने DM समेत सभी अधिकारियों को किया सम्मानित

वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट---