रांची में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान की सुरुआत की, मोरहाबादी मैदान से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने आठ प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अगले एक महीने तक जिले के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी कार्रवाई की जानकारी देंगे। खासकर बुंडू और तमाड़ जैसे इलाकों पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। आठ प्रचार वाहन एक महीने तक जिले में जागरूकता फैलाएंगे। हमारा लक्ष्य अफीम की खेती को पूरी तरह समाप्त करना है, जिसके लिए आम जनता का सहयोग भी जरूरी है वही ssp राकेश रंजन ने कहा कि झारखंड को अफीम की अवैध खेती से मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। आठ प्रचार वाहन सुदूरवर्ती इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। हम संकल्पित हैं कि रांची जिले में कहीं भी अफीम की अवैध खेती नहीं होने देंगे।