आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने स्वामी रामदेव को पत्र लिखकर 22 नवंबर को जमशेदपुर में दिए गए उनके वक्तव्य के संबंध में तथ्य सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है।अपने वक्तव्य में स्वामी रामदेव ने धर्म के नाम पर भूत-प्रेत बाधा के कथित नाटक, लोगों के शोषण और विशेष रूप से महिलाओं के इसका शिकार होने की गंभीर बातें कही थीं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि स्वामी रामदेव की प्रतिष्ठा और व्यापक जनस्वीकृति को देखते हुए उनके वक्तव्य को गंभीरता से लिया जाना स्वाभाविक है। उन्होंने स्वामीरामदेव से आग्रह किया है कि जनहित और धार्मिक आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए उन व्यक्तियों के नाम और उनसे संबंधित अन्य विवरण सार्वजनिक करें, ताकि ऐसे कृत्यों पर रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई हो सके।