मुजफ्फरपुर-बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है..जहां हत्या से आक्रोशित भीड़ ने ऑनस्पॉट फैसला सुनला दिया है...मिली जानकारी के अनुसार उपमुखिया की हत्या कर भाग रहे आरोपी की उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी.
डबल मर्डर का यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के रामपुर के केसब मलाही का है।बीती देर रात उप मुखिया पंकज कुमार साहनी के घर पर गौरव कुमार ने धावा बोल दिया और उपमुखिया के सीने में गोली उतार दी..गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने आरोपी को पकड़ कर लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी.
डबल मर्डर की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया..वहीं इलाके में काफी तनाव बना हुआ है..वहीं पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन नें जुट गई है.दोनो तरफ से मामला दर्ज कराया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर से चंदन चौधरी की रिपोर्ट

