patna:-उपेन्द्र कुशवाहा ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें दिल से फैसला लेने की मांग की है...मीडिया से बात करते हुए लालूराज की याद दिलाते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीशजी ,आरजेडी से डील जेडीयू को खत्म कर देगी..इसलिए आप दूसरी की सलाह के बजाय अपने दिल से काम कीजिए..अगर किसी तरह की डील आरजेडी से हुआ है तो उसे तुरंत खत्म कीजिए और अगर कोई डील नहीं हुआ है तो आप खुद इसका खंडन कीजिए..उपेन्द्र ने सरकार एवं पार्टी में लवकुश समीकरण का ध्यान रखते हुए किसी नेता को बड़ी जिम्मेदारी दीजिए..अगर उपेन्द्र कुशवाहा का चेहरा ठीक नहीं हो तो कोई बात नहीं..किसी दूसरे अति पिछड़ा नेता को बड़ी जिम्मेदारी दीजिए... मैं जेडीयू का प्राथमिक सदस्य रहकर भी काम करने को तैयार हूं.

वहीं पार्टी छोड़ने के सवाल पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वे जेडीयू को मजबूत करने की बात कह रहें हैं और इसके लिए ही उन्हौने 19-20 फरवरी को बैठक बुलाई है.वहीं बीजेपी के इशारे पर बयानबाजी करने के सवाल पर उपेन्द्र कहा कि ये मायने नहीं रखता है कि वे बीजेपी के इशारे पर बोल रहे हैं या मुस्लिम लीग के..जरूरी बात है कि वे जेडीयू को मजबूत करने की बात कर रहें हैं.इस पार्टी को बनाने में और लालू राज के खौफ के खिलाफ लव कुश के साथ बिहार के सवर्ण समाज ने काफी संघर्ष किया है.इस संघर्ष के बाद सत्ता में आये नीतीश ने लालूराज के खौफ को खत्म करने के लिए काफी काम किया है ..और आज फिर उसी खौफ साये में बिहार को ले जानने की तैयारी है.इसके लिए आरजेडी से डील की गई है.इसलिए वे चाहते हैं कि इस डील को खत्म किया जाए.वहीं उनके वार्ड पार्षद तक का चुनाव नहीं जीत पाने की क्षमता के सवाल पर उपेन्द्र ने कहा कि इससे क्या पर्क पड़ता है कि वे वार्ड पार्षद का चुनाव नहीं जीत सकतें हैं,मायने ये हैं कि उनकी सवाल और आशंका सही या गलत. तीन चार को छोड़कर जेडीयू के अधिकांश नेता डील को लेकर सशंकित हैं.अगर मीडिया के कैमरे के बजाय अनौपचारिक बातचीत इन नेताओं से करें तो हकीकत सामने आ जाएगी.सार्वजनिक रूप से लोग अभी नहीं बोलना चाह रहें हैं