नीतीश के गढ़ में कुशवाहा की हुंकार : कहा : मर जाएंगे लेकिन अब CM के झांसे में नहीं आएंगे, जंगलराज पार्ट-2 की हो गई शुरुआत

Edited By:  |
Reported By:
UPENDRA KUSHWAHA AGAIN ATTACK ON CM NITISH UPENDRA KUSHWAHA AGAIN ATTACK ON CM NITISH

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि मर जाएंगे लेकिन अब नीतीश कुमार के झांसे में नहीं आएंगे।


उपेन्द्र कुशवाहा की हुंकार

बिहारशरीफ के टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि मर जाएंगे लेकिन अब नीतीश कुमार के झांसे में नही आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जब जेडीयू में शामिल हुए तो पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किए।

"जंगलराज पार्ट-2 की हो गई शुरुआत"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैंने ही नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया था लेकिन अब बिहार में जंगलराज पार्ट-2 की शुरुआत हो गई है। आज बिहार में आरजेडी का आधा राज है तो ये हाल है, अगर पूरा राज मिल गया तो क्या होगा? उपेन्द्र कुशवाहा ने दो टूक अंदाज में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी NDA की बंपर जीत होगी और नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।


Copy