जमशेदपुर से लापता ट्रेनी विमान का अबतक पता नहीं चला है. 24 घंटे से अधिक समय हो चुके हैं. लेकिन विमान को खोजने में सफलता नहीं मिली है. बुधवार को जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम में लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट और उसमें सवार एक पायलट और एक ट्रेनिंग लेने वाला पायलट की तलाश में जुट गई है.

24 घंटे बाद भी लापता विमान का अब तक सुराग नहीं, जिला प्रशासन और NDRF का सर्च ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि इस विमान ने मंगलवार को दिन के 11 बजे सोनारी एअरपोर्ट से उड़ान भरी थी. ठीक 20 मिनट बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क टूट गया. एअरपोर्ट ऑथिरिटी ने इसका अंतिम लोकेशन सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह इलाके में बताया था. इधर सरायकेला और जमशेदपुर प्रशासन विमान को दिनभर खोजती रही मगर सफलता नहीं मिली, लेकिन सरायकेला और जमशेदपुर प्रसाशन के लोग खोज बिन के लिए लगतार प्रयास कर रहें हैं.