सरायकेला :अलकेमिस्ट एविएशन प्रा.लि. का ट्रेनी प्लेन 5 दिन पहले क्रैश कर गया था. अब जाकर उसके मलबे का पता चला है. 5 दिनों से मलबा खोजा रहा था. ताजा जानकारी के अनुसार मलबा का पता चल गया है. क्रैश विमान चांडिल डैम के गहरे पानी में है, उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि चांडिल डैम बहुद्देशीय परियोजना से बने डैम जलाशय के ऊपर प्रतिदिन ट्रेनी एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ता हुआ नजर आता था. मंगलवार को जमशेदपुर सोनारी हवाई अड्डा से ट्रेनी प्लेन उड़ान भरा था. चांडिल डैम के उपर दोनों पायलट विमान से करतब कर रहे थे. उसी दौरान विमान क्रैश कर गया था.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विमान ने दो बार पानी से सटकर उड़ान भरने और करतब करने में सफल रहा था. तीसरी बार प्रयास करने के दौरान विमान पानी के अंदर समा गया. उसके बाद विमान का पता नहीं चला. 5 दिनों से विमान को खोजा जा रहा था. पहले जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम विमान को खोजने में जुटी. लेकिन जब सफलता हथ नहीं लगी तो विमान को खोजने के लिये इंडियन नेवी को लगाया गया. काफी प्रयास के बाद आज दो बजे विमान का पता चला. 40 फिट पानी के लिये विमान मिलने का दावा किया जा रहा है . प्लेन क्रेश की घटना वहां हुआ जहाँ प्राचीन कालीन शिव मंदिर कोयलागोड़ धाम में पंचममुखी शिवलिंग विराजमान हैं. उसी देव स्थल के पास क्रैश ट्रेनी प्लेन मौजूद है. आज उस जगह को चिह्नित कर लिया गया है. कल क्रैश प्लेन को निकाला जायेगा.

