KHAGARIA : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में कल होने वाले मतदान को लेकर खगड़िया में भी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कल जिले को बेलदौर प्रखण्ड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-11 और 12 के कुल 15 पंचायतों में अलग-अलग पदों के लिए कल मतदान होगा।

रविवार को होने वाले वोटिंग को लेकर कुल 219 मतदान केंद्र बनाया गया है।जहां EVM और बैलेट बॉक्स के साथ पोलिंग पार्टी अपने-अपने चिन्हित बूथों के लिए रवाना हो गए हैं।

तैयारियों के बीच उप-विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ बुनियादी सुविधा भी बहाल किया गया है। ताकि भयमुक्त और बिना किसी परेशानी का मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।