न्यूज़ डेस्क/धनबाद: झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक दुकान में चोरी करते एक अपराधी को पकड़ लिया और पोल से बांध जमकर उसकी पिटाई कर दी। बााद में स्थानीय लोगो ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी आरोपी ने एक दूसरे दकान में चोरी की कोशिश की थी जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई थी। चोरी की लगातार हो रहे घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी। वही रविवार की रात भी जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सीएमआरआई गेट के पास एक दुकान में चोरी के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। हालांकि इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

धनबाद से कुंदन की रिपोर्ट