सियासत की आड़ में बिहारियों पर वार लगातार : पहले पंजाब सीएम का बिहारियों पर ज़हरीला वार, अब तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष का बिहारियों पर वार

Edited By:  |
Reported By:
telangana-congress-president-attack-on-bihari telangana-congress-president-attack-on-bihari

क्या कांग्रेस बिहारियों से नफरत करती है? क्या कांग्रेस को बिहारियों से दिक्कत है? ये सवाल इसीलिए क्योंकि कभी मध्यप्रदेश के सीएम रहते कमलनाथ एमपी में रोजगार छीनने का आरोप बिहारियों पर लगाते हैं। हाल ही में पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्ना का भी बयान सामने आया। बिहारियों को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का 'भईया' वाला बयान और इस बयान पर प्रियंका गांधी की ताली बजाती तस्वीर आई तो खूब बवाल हुआ। चन्नी के चवन्नी छाप बयान को लेकर कांग्रेस पर खूब सवाल हुआ। लेकिन इस बयान के आए अभी 15 दिन ही बीते थे कि अब कांग्रेस के एक और नेता का बिहारियों को लेकर ज़हर उगलने वाला बयान सामने आया है। । तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए बिहारियों पर वार करने लगे। रेवंत रेड्डी ने केसीआर को बिहार मूल बताकर केसीआर का बिहारी डीएनए बता दिया और बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधने लगे।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी

"आप सभी जानते हैं कि बिहार की राजनीति तलवार के बल पर कैसे चलती है। हिंसा का चुनाव होता है। रात में महिलाएं सुरक्षित रूप से बाहर नहीं निकल सकतीं। आप सभी जानते हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था कितनी खराब है।"-- रेवंत रेड्डी, अध्यक्ष, तेलंगाना कांग्रेस

वहीं तेलंगाना में मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक और अन्य विभागों में बिहार मूल के अफसरों को मौका दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही बिहार के रहने वाले सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को साथ रखने पर भी केसीआर पर हमला किया।

"राज्य प्रशासन में शीर्ष पद, मुख्य सचिव का पद सोमेश कुमार को दिया गया है जो बिहार से हैं और प्रभारी पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार भी बिहार से हैं। नगर प्रशासन के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार, संदीप कुमार सुल्तानिया सहित अन्य- राज्य प्रशासन में सभी विभागों का एक बड़ा हिस्सा बिहार से है। तेलंगाना के हमारे नौकरशाहों जैसे आरएस प्रवीण कुमार को एक कच्चा सौदा मिला है।"— रेवंत रेड्डी, अध्यक्ष, तेलंगाना कांग्रेस

दरअसल तेलंगाना में मुख्य सचिव का पद सोमेश कुमार को दिया गया है जो बिहार से हैं और प्रभारी पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार भी बिहार से हैं। नगर प्रशासन के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार, संदीप कुमार सुल्तानिया सहित अन्य- राज्य प्रशासन में सभी विभागों का एक बड़ा हिस्सा बिहार से है। इसी को लेकर रेवंत रेड्डी निशाना साधते हुए बिहारियों पर वार करने लगे। इसके पीछे मकसद भले ही स्थानीय सियासत चमकाना हो, लेकिन सवाल है कि बार-बार अपनी सियासत चमकाने के लिए बिहारियों को निशाना क्यों बनाते हैं नेता। आखिर बिहारियों को लेकर इतनी नफरत क्यों है। बिहारी अगर अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करते हैं, तो दिक्कत क्यों? बिहारियों की प्रतिभा से इतनी जलन क्यों? बिहार के बच्चे सबसे ज्यादा IAS की परीक्षा पास करते हैं तो परेशानी क्यों?



Copy