PATNA:-RJD के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने लालू के बड़े लाल तेजप्रताप के बारें में बड़ा बायन दिया है।मीडिया से बात करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजप्रताप अब आरजेडी के हिस्सा नहीं हैं।उन्हौने खुद से नया संगठन बना लिया है।इसके साथ ही शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजप्रताप ने अपने पिता लालू यादव के दिल्ली में बंधक बनाये जाने का आरोप लगाया था पर उनके आरोप का खुद लालू यादव ने ही खंडन कर दिया है।

गौरतलब है कि लालू के बड़े लाल तेजप्रताप राजद के कई नेता से नाराज चल रहें हैं।उन्हौने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे मे कई तरह की टिपप्णी की थी जिससे जगदानंद सिंह नाराज होकर राजद कार्यालय आने छोड़ दिया था और बाद में उन्हौने तेजप्रताप यदाव द्वारा नियुक्त किये गये छात्र नेता आकाश यादव की जगह गगन कुमार को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था जिसके खिलाफ तेजप्रताप ने अपने पिता लालू यादव से हस्तक्षेप करने की मांग की थी पर लालू यादव ने तेजप्रताप की मांग को ज्यादा तरजीह नहीं दी थी।इस बीच तेजप्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ भी परोक्ष रूप से निशाना साधा था।

इस बीच तेजप्रताप ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन छात्र जन शक्ति परिषद नाम से नया छात्र सगंठन बनाया था और इस संगठन के जरिए राजद के छात्र इकाई को मजबूत करने की बात कही थी।कुछ दिन पहले तेजप्रताप ने अपनी ही परिवार के सदस्यों पर परोक्ष रूप से वार करते हुए कहा था कि उनके पिता लालू यादव को बंधक की तरह रखा जा रहा है।तेजप्तारप के इस बायन का लालू यादव ने खुद खंडन किया था और अब शिवानंद तिवारी ने तेजप्रताप को राजद में नहीं होने का बड़ा देकर हलचल पैदा कर दी है।

वहीं शिवानंद तिवारी के तेजप्रताप को लेकर दिये गये बयान पर छात्र जन शक्ति परिषद के नेता मोहित शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताया है।मोहित शर्मा ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शिवानंद तिवारी राजद मे ंभाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहें हैं।शिवानंद तिवारी ने ही राजद सुप्रीमों लालू यादव को जेल भेजने में अहम भूमिका निभाई थी।