Hindi News / हाजीपुर में गर्मी बढ़ते ही खूब बिक रहे तरबूज, शरीर के लिए बेहद...

तरबूज कारोबारियों की ‘बल्ले-बल्ले’ : हाजीपुर में गर्मी बढ़ते ही खूब बिक रहे तरबूज, शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

Edited By:  |
tarbuj karobariyon ki 'balle-balle' tarbuj karobariyon ki 'balle-balle'

हाजीपुर :तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही हाजीपुर में तरबूज कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं. भीषण गर्मी में तरबूज की मांग अचानक बढ़ गई है और बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है.

हाजीपुर-सोनपुर पुरानी गंडक पुल के पास सड़क किनारे आधा दर्जन से अधिक दुकानें खुल गई है,जहां सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. फिलहाल तरबूज20से25रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज खरीदकर ले जा रहे हैं.

डॉक्टरों के अनुसार तपती गर्मी में तरबूज का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें92प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. साथ ही यह लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है. विटामिन ए,सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तरबूज इम्यूनिटी भी बढ़ाता है.

एक तरबूज विक्रेता ने बताया, “तीन-चार दिन से गर्मी काफी बढ़ गई है. जैसे ही धूप तेज हुई,बिक्री दोगुनी हो गई. सुबह6बजे से ही लोग खरीदने आने लगते हैं. दिनभर में8से10क्विंटल तरबूज बिक जा रहा है. गर्मी बढ़ेगी तो दाम और बिक्री दोनों बढ़ेंगे.”

व्यापारियों का कहना है कि इस समय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से तरबूज की आवक हो रही है. लोकल तरबूज भी10दिन में बाजार में आ जाएगा,तब दाम थोड़े कम हो सकते हैं. फिलहाल गर्मी ने तरबूज कारोबारियों की‘बल्ले-बल्ले’कर दी है.

वाइट---तरबूज।करोबारी

वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट--