Hindi News / लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े, दीवार फांदकर कर घुसे चोर

तमिलनाडु के राज्यपाल के घर पटना में चोरी : लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े, दीवार फांदकर कर घुसे चोर

Edited By:  |
Reported By:
tamilnadu ke rajyapal ke ghar chori tamilnadu ke rajyapal ke ghar chori

पटना : पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक फैला हुआ है। चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि शहर के VIP भी इनके निशाने पर आ गए हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां तमिलनाडु के राज्यपाल के घर में घुस कर चोरों ने लाखों के कीमती जेवरात का सफाया कर दिया है।

मामला बिहटा थाना क्षेत्र का है जहां डिहरी गांव निवासी सह तमिलनाडु राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि के भाई स्व निरंजन प्रसाद सिंह के बंद घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों के दलों ने नगदी समेत लाखों रुपये की जेवर चुरा ले भागे। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो पाया कि चोरो ने घर में रखे कैश समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्व निरंजन प्रसाद सिंह की पत्नी राजमणि कुंवर पति के निधन के बाद घर पर अकेले ही रहती थी। घर के कामों के लिए एक दाई को रखी थी। बीते माह 27 जुलाई को अपने पोते के साथ राज्यपाल भाई रविंद्र नारायण रवि चेन्नई गई हुई थी। इसी बीच चोरों ने रात को दीवार को फांदकर गेट में लगे ताला को तोड़कर घर मे दाख़िल होकर सामानों को फेंक फांक कर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति ले भागे है।

वहीँ भतीजे गिरेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्व निरंजन प्रसाद सिंह की पत्नी राजमणि कुंवर सह (चाची) अपने पोता के साथ राज्यपाल सह बड़े भाई रविंद्र नारायण रवि जी के यंहा चेनई गयी हुई थी।घर पर सिर्फ काम करने के लिए एक दाई थी।जो बीते दिन पूर्व किसी कारण वश से काम करने के लिए घर पर नही आई थी।वहीं मंगलवार को काम करने के लिए करीब चार बजे आई थी।जिसके बाद मेन गेट का ताला खोल कर अन्दर प्रवेश की तो दूसरे गेट का ताला काटा हुआ देखर भौचक रह गई और अचानक दहाड़ मारकर रोने लगी।

आगे उन्होंने बताया कि आवाज सुनकर हमलोग पहुंचे तो देखा कि घर का सारे समानों को इधर उधर फेंका गया है। तब चोरी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। फिलहाल इस मामले में अभीतक लिखित शिकायत दर्ज नही कराया गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद कड़ी करवाई किया जायेगा। एसे चोरों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी की जा रही है।