ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया सहरसा सिविल कोर्ट : शख्स को लगी गोली, फूले पुलिस के हाथ पांव

Edited By:  |
Reported By:
tabadtod firing se tharraya saharsa civil court tabadtod firing se tharraya saharsa civil court

सहरसा : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है जहां सहरसा सिविल कोर्ट के मेन गेट के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस हमले में सुशील यादव नाम के एक शख्स को गोली भी लगी है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गोलीबारी की घटना से वकील और कोर्ट कर्मी दहशत में हैं।

जानकारी मिल रही है कि सहरसा कोर्ट परिसर में जिस शख्स को गोली लगी है वो अभी थोड़े दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आया था। सुशील यादव आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। वह कोर्ट किसी काम से पहुंचा था इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मार दिया।

वहीँ घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से भाग निकले। घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Copy