Hindi News / भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से JSCA...

T-20 क्रिकेट मैच आज : भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से JSCA स्टेडियम में, मैच को लेकर काफी चहल पहल

Edited By:  |
Reported By:
t20 cricket match aaj t20 cricket match aaj

रांची : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मैच आज शाम सात बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 6.30 बजे होगा.

इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम इस फॉर्मेट में नये कप्तान के नेतृत्व में शानदार फॉर्म में है. टी-20 विश्व कप के बाद हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी है. और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत के इस क्रम को बरकरार रखना चाहेगी.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी-20 मुकाबले खेले गये. इनमें से 10 भारत ने जीते जबकि 9 मैचों में कीवी की टीम ने जीत हासिल की. 3 मैच टाई रहे हैं. भारत में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई है. इनमें से 5 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की जबकि न्यूजीलैंड को 3 मैचों की जीत मिली. रांची मेंभारत-न्यूजीलैंड की टीम एक बार आमने सामने आ चुकी है. 2021 मं खेले गये इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी-20सीरीज का पहला मैच होना है. यह मैच रांची में खेला जाएगा. इसके लिए दोनों ही टीम पूरी तरह सै तैयार है. दोनों ही टीम जीत के सात सीरीज की शुरुआत करना चाहती है.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच आज शाम सात बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 6.30 बजे होगा. क्रिकेट मैच को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हो गई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तरफ से मिशेल सैंटनर ने कहा कि 20-20 मैच निश्चित रूप से रोमांचित होगा. मैच को लेकर उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है. उनके बॉलर और बैट्समैन दोनों ने प्रैक्टिस के दौरान खूब पसीना बहाया.