PATNA:-बिहार में गजब की राजनीति हो रही है.सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टी के नेता मीडिया में तो दूसरे दलों में टूट का दावा कर रहे हैं पर इनकी कोशिश अपनी पार्टी के विधायकों में टूट से बचाने की हो रही है.इस कोशिश में सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टी समान रूप से लगी हुई है.
सभी पार्टी अपने-अपने विधायकों को सेफ जोन में रखने के लिए कई तरह के इंतजाम कर रही है.सुरक्षित जगहों पर रखने के साथ ही उनके लिए खाने-पीने के साथ ही उनके मनोरंजन और मंदिर भ्रमण तक का इंतजाम किए जा रहे हैं.बिहार की इस राजनीति पर बिहार के लोग भी नजरें गड़ायें हुए हैं कि आखिर विशअवासमत से पहले किस-किस तरह का खेला होता है.इस दौरान कुछ लोग विधायकों को बंधक बनाने की बात कह रहे है तो कई इसे विधायकों के अच्छे दिन आ जाने की बात कहकर तंज कस रहे हैं.
बताते चलें कि बिहार में राजनीति में अजह-गजब खेला 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से दिखनी शुरू हो गई थी जब गांधी मैदान के समारोह में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच खाली कुर्सी दिखी थी.उसे बाद 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन के सीएम के रूप में इस्तीफा दिया और बीजेपी के साथ मिलकर फिर से सीएम की शपथ ली.नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने तक पगड़ी पहनने की कसम लेने वाले सम्राट चौधरी उसी पगड़ी में नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम के रूप मे शपथ ली.नीतीश कुमार के इस नये कदम से निराश तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी और नीतीश कुमार ने जो खेला शुरू किया है उसे खत्म आरजेडी करेगी.इसके बाद से एक दूसरे की पार्टी में टूटने का दावा सभी दलों द्वारा किया जाने लगा जिसके बाद सभी दलों ने अपने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया.
सबसे पहले कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में सभी विधायकों को बैठक करने के बहाने बुलाया और वहीं से हैदराबाद शिफ्ट कर दिया.इस बीच बीजेपी-जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया पर अवध बिहारी चौधरी के इस्तीफा नहीं देने का बयान देने पर बीजेपी और जेडीयू अपने विधायकों के एकजुट करने को लेकर कदम उठाई.बीजेपी ने सभी विधायकों को बोधगया में प्रशिक्षण के बहाने एकजुट किया तो जेडीयू के मंत्री भोज देकर अपने विधायकों की परेड कराई.बीजेपी और जेडीय़ू के इस रणनीति के बाद आरजेडी ने भी बड़ कदम उठाया और विधानमंडल दल की बैठक बुलाने के बहाने तेजस्वी यादव के आवास में सभी विधायकों को शनिवार को ही रोक लिया.
तेजस्वी के आवास में आरजेडी विधायकों के रहने एवं खाने-पीने के बेहतर इंतजाम किए गए हैं.शनिवार की रात RJD युसुफ शहाबुद्दीन ने गिटार बजाकर सबका मनोरंजन किया.वहीं आधी रात तक LUDO, CHESS, बैडमिंटन के साथ ही गाना-बजाना होता रहा.मिली जानकारी के अनुसार कई विधायक अपने सहयोगी विधायकों के खर्राटे की वजह से रात भर सो नहीं पाए.वहीं रात 11 बजे तक तेजस्वी यादव एक-एक करके सभी विधायकों से मिलते रहे.आरजेडी के ये सभी विधायक 12 फरवरी को विश्वासमत के लिए यहीं से एक साथ जाएंगे.
वहीं मिली जानकारी के अनुसार आरजेडी के बाकी बचे दो विधायक कुमार सर्वजीत और नीलम देवी भी आज तेजस्वी आवास पहुंच जाएंगी वहीं हैदराबाद टूर पर गए कांग्रेस के विधायक भी आज पटना पहुंचेगें और सीधे तेजस्वी यादव के आवस ही आयेंगे.कांग्रेस के बाकी विधायक भी आज तेजस्वी आवास पहुंचेगें.भाकपा माले एवं अन्य वामपंथी दलो के विधायक भी आज तेजस्वी यादव के आवास पहुंचेगें.AIMIM के इकलौते विधायक अख्तरूल इमाम के लिए भी तेजस्वी आवास पर व्यवस्था की गई है.इस दौरान इन विधायको के आज सुबह में नाश्ते में दही चूड़ा,पोहा, इडली और पुरी-जलेबी की व्यवस्था है.

