पटना : बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

स्पीकर डॉ० प्रेम कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर स्पीकर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था. सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऐतिहासिक नेतृत्व प्रदान किया. उनके विचार और जीवन-मूल्य आज भी सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. उनका जीवन देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है.

स्पीकर डॉ० प्रेम कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए.

इस अवसर पर बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-