खगड़िया: बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह के रुख पर मंत्री मदन सहनी ने प्रतिक्रिया दी है। खगड़िया में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोई न कोई अपना बेगाना हो जाता है, लेकिन इसका चुनाव परिणाम पर असर नहीं पड़ता।

मंत्री मदन सहनी ने दावा किया कि NDA सभी आठ MLC सीटों पर चुनाव जीतने की स्थिति में है और गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। अनंत सिंह द्वारा जेडीयू प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवार के समर्थन के बीच उनका यह बयान सामने आया है।

खगड़िया में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ के तहत ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन का फोकस जीविका के दो दशक के सफर और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर रहा।मदन सहनी ने इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा और आगामी चुनाव को लेकर NDA की एकजुटता का दावा किया।

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट