सीतामढ़ी में डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग : नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
sitamadhi me doctor par tabdtod firing sitamadhi me doctor par tabdtod firing

सीतामढ़ी : खबर है सीतामढ़ी से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है। घटना के बाद जख्मी हालत में डॉक्टर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिल रही है कि नकाबपोश अपराधियों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट बाजार का बताया जा रहा है जहां नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े एक डॉक्टर को गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि चिकित्सक वहां किसी से मिलने गए थे, इसी दौरान ही ये घटना घटी है।

वहीँ घायल डॉक्टर की पहचान शिवहर सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ जेड जावेद के रूप में हुई है। उनको जख्मी हालत में इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली से जख्मी डॉक्टर जेड जावेद नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट बाजार स्थित डॉक्टर त्रिलोकी शर्मा के आवास पर मिलने गए थे। वहां उनसे मिलने के बाद वापस लौटने के क्रम में जैसे ही स्कॉर्पियो में बैठे कि पूर्व से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोली मार दी। बताया गया कि अपराधी दो की संख्या में थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। पीछे बैठे युवक ने गोली चलाई है। दोनों बदमाश नकाबपोश थे। सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी सुबोध कुमार समेत नगर थाना और मेहसौल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। डॉक्टर के स्कॉर्पियो के ड्राइवर सिकंदर कुमार ने बताया कि गाड़ी में बैठने के दौरान उन पर गोली चलाई गई है।


Copy