बाढ़ : खबर है बाढ़ से जहां स्कूल में एक शिक्षक ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी है। जबरदस्त पिटाई से छात्रा को काफी चोट आयी है। छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो परिजन भी आक्रोशित हो गए।

मामला बाढ़ थाना इलाके का है जहां गुरुकुल किड्स कान्वेंट में पढ़ने वाली एक छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई करते हुए जख्मी कर दिया। छात्रा के परिजनों ने स्थानीय थाना में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। वहीँ अब मामले की जानकारी देते हुए छात्रा की मां चांदनी देवी ने बताया कि उसकी बच्ची को स्कूल संचालक शंभू सिंह ने बेवजह मारपीट कर जख्मी कर दिया।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।