Hindi News / प्रेमिका को ब्लैकमेल करने पर दिया था घटना को अंजाम, प्रेमी अरेस्ट

सारण पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी : प्रेमिका को ब्लैकमेल करने पर दिया था घटना को अंजाम, प्रेमी अरेस्ट

Edited By:  |
Reported By:
saran police ne suljhai hatya ki gutthi saran police ne suljhai hatya ki gutthi

सारण : बड़ी खबर आ रही है सारण से जहां पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। वहीँ हत्याकांड में शामिल आरोपी को भी वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा दबोच लिया है। वहीँ वारदात में शामिल प्रयुक्त धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

मामला सारण के इसुआपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां सुनसान चँवर इलाके में 4 अप्रैल के दिन मोरवा खास निवासी रंजन कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। एसपी सारण ने इस हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर बताया कि हत्या आरोपी की प्रेमिका से ब्लैकमेलिंग के कारण की गई थी जिसे पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया है।

एसपी सारण ने आगे बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत मुरवा खास गाँव के चँवर में गाँव निवासी 21 वर्षीय रंजन कुमार की गला रेत कर हत्याकर फेंका हुआ शव बरामद हुआ था। अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड में शामिल अभिषेक कुमार को हिरासत में लिया गया जिससे हुई पूछताछ में उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया।

वहीँ अभिषेक की निशानदेही पर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मुरवा खास गाँव के निवासी कृष्णा कुमार राम को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ में यह पता चला कि कृष्णा की प्रेमिका को मृतक रंजन कुमार ब्लैकमेल करता था जिसकी सूचना मिलने पर अभिषेक के साथ साज़िश रचते हुए रंजन को चँवर में ले जाकर हंसिया से गला काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार हंसिया को बरामद कर लिया गया है।