समाजसेवी का सराहनीय कार्य : श्रीलंका में फंसे 19 मजदूर आज सेवा विमान से पहुंचे रांची एयरपोर्ट

Edited By:  |
Reported By:
samajsevi kaa saraahniya kaarya samajsevi kaa saraahniya kaarya

RANCHI : श्रीलंका में फंसे19मजदूरों की शुक्रवार को वतन वापसी हुई. इसके केंद्र एवं राज्य सरकार सभी मीडिया के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली को धन्यवाद दिया है. सभी19मजदूर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एयरपोर्ट से रवाना हुए.

श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखण्ड के बनपुरा निवासी मजदूरों में वकिल महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, घाघरा निवासी प्रदीप महतो एवं तुलसी महतो तथा तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो के अलावे सरिया प्रखण्ड के चिचाकी निवासी तिलक महतो एवं राजेश महतो तथा डुमरी प्रखण्ड के टिंगरा निवासी महेश महतो शामिल हैं.

धनबाद जिले के तोपचांची प्रखण्ड के गोमो निवासी मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के भलुवा निवासी मजदूर नागेश्वर महतो, देवेन्द्र महतो शामिल हैं.


Copy