NEWS DESK :बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े 11 लाख की लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


बाइक सवार 6 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में मची सनसनी

11 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट

बेखौफ अपराधियों ने लूट की इस बड़ी घटना को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की मोहम्मदपुर रामघाट शाखा में अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार 6 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और फायरिंग करते हुए चंडी की तरफ फरार हो गये हैं।


बाइक सवार 6 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में मची सनसनी

तफ्तीश में जुटी पुलिस


वहीं, लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।