मधुपुर: रांची से आए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मधुपुर नगर परिषद सभागार में बीएलओ ,सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की। शत प्रतिशत मतदाता सूचना पर्ची वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि इससे मतदाताओं को सहज रूप से मतदान केंद्र आने के लिए जानकारी मिलती है। इसके लिए मतदाता सूचना पर्ची का शत प्रतिशत वितरण होना जरूरी है। ताकि वो अपना वोट समय पर आकर अपने मतदान केंद्र पर दे सके। वहीं इसका सत्यापन जिले में किए गए मतदाता सूचना पर्ची के वितरण संबंधी कार्यों की जांच और सत्यापन करने के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी मतदाता वितरण पर्ची की जांच और सत्यापन में सहयोग हेतु निर्वाचन संबंधी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर प्रशासक पदाधिकारी सुश्री शिखा कुमारी, पशुपालन पदाधिकारी हरे राम दिनकर समेत नगर परिषद क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित थे।