रांची:-सीबीएसई द्वारा 10वीं का रिजल्ट की उद्घोषणा होने के साथ ही जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय का रिजल्ट भी शत्-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के वृषल दास और सिद्धार्थ अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने। संस्कृति सिंह ने 97.6 % अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्चित शिवम, समृद्धि और शुभांगन रंजन ने 97.4% अंक लाकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। बता दे कि विद्यालय की ओर से कुल 350 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें गणित में 5 छात्र, सामाजिक विज्ञान में 4 छात्र तथा संस्कृत में 1 छात्र ने शत् प्रतिशत अंक अर्जित किया। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली ने सर्वोत्तम दस बच्चों किसूची जारि कर सभी बच्चों केउज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दिए।
स्कूल केप्राचार्य समरजीत जाना विद्यालय के परीक्षा परिणाम से खुश नजर आए। उन्होंने सभी छात्रों को आशीष देते हुए कहा कि करोना काल के बाद बोर्ड के पैटर्न को समझने में बच्चों को काफी मेहनत करनी पड़ी। यह शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि उनके कई काउंसलिंग के उपरांत छात्रों ने कोरोना काल में आई कठिनाइयों को समझा और खुद को श्रेष्ठ साबित किया। हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत छात्र-छात्राओं के लगन व अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने सफलता का श्रेय बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया औरछात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दिए।
ऐसे करे घर बैठे - बैठेरिजल्ट चेक
सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइटcbse.gov.inपर जाएं।
फिर सीबीएसई10वीं व12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
