केन्द्रीय इस्पात मंत्री सिक्किम में : गंगटोक में किया प्राकृतिक खेती का अवलोकन...राज्यपाल से भी की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :13 May, 2022, 07:14 PM(IST)
Reported By:


पटना। केन्द्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह 4-दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं।उन्होंने शुक्रवार को गंगटोक, सिक्किम में जिगदल चेवांग भूटिया के समलिक, गंगटोक के खेत में जाकर प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया। शत प्रतिशत प्राकृतिक खेती के उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्होंने श्री भूटिया को बधाई दी।
आरसीपी सिंह ने सिंबिडियम (आर्किड) विकास केंद्र,, रुमटेक का भी दौरा किया और सिंबिडियम की विभिन्न किस्मों की खेती को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने विकास केंद्र की पूरी टीम की उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की। श्री सिंह ने रुमटेक मोनेस्ट्री जाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अपने सिक्किम दौरे के पहले दिन, 12 मई की संध्या को श्री सिंह ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया से राजभवन में मुलाकात की।