रांची: झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़े केस में राहत दी है.
भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह पर वर्ष2018में एक अधिवेशन के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध रांची की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई गई थी.जिस पर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा किसी भी पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगाई गई थी.
आज सुनवाई के दौरान उसे विस्तार देते हुए जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है.अदालत ने दोनों पक्षों को रिटर्न अरगुमेंट जमा करने का निर्देश दिया है.अदालत नेमामले की विस्तृत सुनवाई के लिए17फरवरी की तिथि निर्धारित की है.
