भावी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत : NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची...24 जून को करेंगी नामांकन

Edited By:  |
Reported By:
PRESIDENT PRESIDENT

पटना। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंची। वे कल यानि 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जदिल्ली पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। लोग हाथों पूल और गुलदस्ता लेकर उनके स्वागत में खडे थे।

दिल्ली आने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आगवानी की और मुलाकात की। इससे पहले एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया था। उनके नाम का फैसला बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद लिया गया था। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद से द्रौपदी मुर्मू के उडीसा स्थित आवास पर बधाईयों का तांता लग गया था।

आपको यह भी बता दें कि इस बार विपक्ष ने भी यशवंत सिन्हा के रुप अपना उम्मीदवार तय किया है।


Copy