Hindi News / गोपालगंज में अभ्यास के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत,हार्ट अटैक से मौत...

पुलिस भर्ती की तैयारी बनी आखिरी दौड़ : गोपालगंज में अभ्यास के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत,हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Edited By:  |
police bharti ki tayari bani akhari daur police bharti ki tayari bani akhari daur

गोपालगंज:जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक

घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के तेलंगही मैदान की है. मृतक की पहचान बसडीला नवका टोला निवासी 23वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है. रंजीत बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और रोज की तरह सुबह दौड़ का अभ्यास करने मैदान पहुंचे थे.

डॉक्टरों ने जांच के बाद कियामृत घोषित

बताया जा रहा है कि तीन राउंड दौड़ पूरी करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान में गिर पड़े. साथ में मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगीमौत के कारणों कीपुष्टि

डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई है. हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. इधर,घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट