Hindi News / 100वें एपिसोड के सीधा प्रसारण के वक्त कोडरमा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री...

पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम : 100वें एपिसोड के सीधा प्रसारण के वक्त कोडरमा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी रहेंगी मौजूद

Edited By:  |
pm narendra modi ke man ki baat karyakram  pm narendra modi ke man ki baat karyakram

कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की जोर शोर से तैयारी की जा रही है. कोडरमा के सभी पंचायतों में मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसको लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की गई है. इसके अलावे सभी बूथों पर भी रेडियो पर आकाशवाणी के माध्यम से लोग मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगे.

30 अप्रैल 2023 को मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर तिलैया डैम के बूथ संख्या 25 पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं,जहां बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहेंगी. इसके अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एक साथ बैठकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड अपने आप में ऐतिहासिक पल है और यह अपने आप में एक रिकार्ड है.

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पार्टी स्तर पर इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारी की जा रही है. जहाँ सभी मंडल,सभी बूथ पर आम लोग मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देख और सुन सकेंगे. उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में अब तक प्रधानमंत्री ने जिन मुद्दों को चर्चा की है,वे अभियान बनकर सामने आए हैं और आम लोगों ने उसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है.