अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद का दौरा किया। पीएम मोदी पहले उस जगह पहुंचे जहां प्लेन क्रैश हुआ। PM ने हालातों का जायजा लिया और फिर घायलों से मुलाकात भी की। अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रहा प्लेन गुरुवार को क्रैश हो गया था। इस भयानक हादसे में 265 लोगों की मौत हुई।
जानकारी के अनुसार PM मोदी यहां सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से सीधे मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान PM के साथ गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। मेघाणी नगर वो ही रिहायशी इलाका था जहां यह प्लेन क्रैश हुआ था।
PM ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पीएम मोदी का काफिला पहले घटनास्थल पहुंचा. जहां पीएम मोदी ने हालातों का जायजा लिया. ग्राउंड पर पहुंच कर पीएम ने हादसे को लेकर कई जानकारियां ली। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीएम मोदी घायलों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना।

