देश के नाम पीएम का संबोधन, 15-18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीचप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरु किया जाएगा। 3 जनवरी 2022 से 15-18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। दरअसल ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) ने आज ही भारत बायोटेक की 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए टीके को मंजूरी दी है।

वहीं पीएम मोदी नेदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ओमिक्रोन से पैनिक करने की जरुरत नहीं है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 60 वर्ष से ऊपर की आयु के ज्यादा बीमार रहने वाले नागरिकों को, उनके डाक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रिकाशन डोज का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी प्रिकाशन डोज लगाएज जाएगा। प्रिकॉशन डोज 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।

देश के नाम पीएम का संबोधन, 15-18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

इसके अलावा पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ाई में तैयारियों का ब्योरा दिया। पीएम ने कहा कि अब तक देश में वैक्सीन की 141 करोड़ डोज दी जा चुकी है। भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। वहीं ऑक्सीजन, बेड, आईसीयू की भी पर्याप्त उपबल्धता है।