क्वाड शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी 23 और 24 मई को आधिकारिक यात्रा पर जापान जाएंगे...विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी...

Edited By:  |
Reported By:
PM MODI PM MODI

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 23 और 24 मई को आधिकारिक यात्रा पर जापान जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि वे वहां अमेरिकी राष्ट्रपति, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे वहां भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे।विदेश सचिव ने कहा कि PM मोदी इस दौरान जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। भारत-जापान विशेष, सामरिक और वैश्विक संबंधों में गति देखी गई है। टोक्यो में दोनों देशों के PM व्यापार और निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, पूर्वोत्तर में सहयोग सहित द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को गहरा करने पर चर्चा करेंगे।

क्या है?QUAD
QUAD यानी क्वॉड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग चार देशों का समूह है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान शामिल हैं। इन चारों देशों के बीच समुद्री सहयोग 2004 में आई सुनामी के बाद शुरू हुआ था। QUAD का आइडिया 2007 में जापान के उस वक्त के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया था।


Copy