News Desk :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार पर अपराधी ने पिस्टल तान दी। हालांकि पुलिस जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया है।
गिरफ्त में कुख्यात
जानकारी के मुताबिक अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गये हैं। पुलिस उसे गिरफ्त में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गये अपराधी का नाम सिम्मी बताया जा रहा है।
पीरबहोर थानाध्यक्ष पर तानी थी पिस्टल
दरअसल, सिम्मी के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पीरबहोर थाना पुलिस ने जाल बिछाया और फिर उसकी घेराबंदी की। हालांकि पुलिस की मौजूदगी देख वह हक्का-बक्का रह गया और फिर पीरबहोर थानाध्यक्ष पर पिस्टल तान दी। हालांकि पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ में पुलिस को कई जानकारियां हासिल हुई हैं।

