पटना : बिहार की बिटिया ने न्यूजीलैंड में सब जूनियर कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 6 गोल्ड जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन किया है। वहीँ कृति राजसिंह की इस शानदार उपलब्धि पर CM नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी है। साथ ही ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कृति राजसिंह पटना के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में संपन्न सब जूनियर कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 6 गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया है। बिटिया की इस उपलब्धि पर इलाके के लोग और उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। कृति राजसिंह के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

कॉमनवैल्थ गेम्स में 6 गोल्ड पर जमाया कब्ज़ा, CM ने दी बधाई वहीँ CM नीतीश कुमार ने कृति को जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। CM ने कहा कि वेट लिफ्टिंग के प्रति कृति राजसिंह के जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनकी इस जीत से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और राज्य एवं देश का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

'अमेरिकी' से तंग आकर बहू ने दी जान : इलाके में मची सनसनी, जानें पूरा मामलाhttps://klnk.in/a70b49

बता दें कि कृति के पिता ललन सिंह यादव एक किसान हैं। इनकी 5 बेटियां व 3 बेटे हैं। कृति अभी गुवाहाटी के रानी लक्ष्मीबाई फिजिकल एजुकेशन कॉलेज से फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। बेटी की जीत पर पिता ललन सिंह कहते हैं कि उनकी बेटी ने राज्य का नाम रोशन कर दिया है। इससे पहले जुलाई में हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कृति ने 3 कांस्य पदक अपने नाम किया था।