NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि राजधानी पटना स्थित बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। जानकारी के मुताबिक जेल में बंद दबंग पूर्व विधायक के समर्थकों और दूसरे गुट के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना के बाद बेउर जेल के अंदर अफरा-तफरी मच गई है।

बेउर जेल में मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में किसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है, जिससे जेल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालात को कंट्रोल में करने के लिए जेल सायरन भी बजाना पड़ा।

मौके पर पहुंची सीनियर अफसर

हालांकि, सुरक्षा कर्मियों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया। वहीं, पूरे मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में कई वरीय अधिकारी भी बेउर जेल पहुंचे और हालात को काबू में किया।