पटना : भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बांकीपुर विधानसभा के गांधी मैदान अंतर्गत नेता जी सुभाष पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया,जिसमें सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव समेत वार्ड 37 के पार्षद संजीव आनंद भी शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की है और इस क्रम में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में गांधी मैदान के दक्षिणी छोर पर स्थित नेता जी सुभाष पार्क में विधानसभा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्क एवं नेताजी की प्रतिमा की धुलाई तथा सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.

पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान, मंत्री राम कृपाल बोले- स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता

इस अवसर पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों पर स्वच्छता का संदेश दिया है जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में जागरूकता आयीं है, स्वच्छता स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हीं की प्रेरणा से स्वच्छता का यह अभियान यहां चलाया जा रहा है.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है, भाजपा कार्यकर्ताओं का यह अभियान उत्साहवर्धक है, इसके साथ ही जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां एक ओर गंगा पर अब तक बने पुलों का नामकरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राजेंद्र बाबू, जेपी सरीखे नेताओं के नाम पर है तो वहीं अब उस श्रेणी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नीतीश सेतु के माध्यम से कल सम्मानित किया जाएगा.

इस अभियान में मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रभारी सुनील भारती टिंकू,अजीत लाली, संजय मेयर, राजेश श्रीवास्तव, विमल कश्यप, सूरज, बांकीपुर उपचुनाव के उपविजेता नीरज सिन्हा, रीता जैन, पिंकी यादव, धर्मशीला शर्मा, शैलेन्द्र यादव, संतोष यादव, संजीव सन्नी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-