चंदनकियारी प्रखंड के पारबहाल एवं खेड़ाबेड़ा गांव के बीच मानटॉड़ जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी हैं। जंगल में पेड़ों की कटाई लकड़ी माफिया द्वारा मशीनों से काटकर को लकड़ी को पिकअप वैन एवं छोटा हाथी गाड़ी से बड़े पैमाने पर पश्चिम बंगाल के लकड़ी मिल में ले जाकर बेच रहा हैं। जिससे लकड़ी माफिया मालामाल हो रहे हैं। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि जंगल सरकारी जमीन, फॉरेस्ट की जमीन या तो रैयती जमीन हैं, ये स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। दस एकड़ से अधिक जमीन पर जंगल लगा हुआ था। लेकिन इतना तेजी से कटिंग हो रहा है कि तीन भाग जंगल कराई हों चुका हैं।

बचा हुआ शेष भाग की जंगल कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगी। बताया गया कि लकड़ी माफिया द्वारा पश्चिम बंगाल से मशीनों एवं जंगल कटने के लिए स्पेशल लोगों को लाया गया हैं। जंगल अवैध कटाई की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। संबंध में वनरक्षी ने कहा कि वह जंगल वन विभाग की जमीन नहीं है। फिर भी जंगल से लकड़ी की ट्रांसपोर्टिग हो रही हैं, तो करवाई की जाएगी। कुछ महीने पहले उसी जंगल से अवैध लकड़ी की ट्रांसपोर्टिग की जा रही थीं। उस वक्त गाड़ी पकड़ी गई थीं।