NALANDA:-आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा कल हजारों छात्रों ने राजेन्द्र नगर एवं आरा समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर बवाल काटा था और आज इसी मुद्दे पर नालंदा के बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने बवाल काटा है।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्रो ने रेलवे ट्रैक को जाम कर परक्षा परिणाम को रद्द कर दुबारा जारी करने की मांग कर रहैं हैं.वहीं मौके पर पहुंचे सिविल एवं पुलिस अधिकारियों प्रदर्शकारी छात्रों से को समझाने का प्रयास कर रहें हैं.


